Works in ChatGPT, Claude, or Any AI
Add semantic quote search to your AI assistant via MCP. One command setup.
" "ऋचाओं में हम अभी भी प्रारम्भिक चरण को देख सकते हैं। हम देखते हैं कि आर्य कबीले भूमि पर अधिकार कर रहे हैं और इन्द्र तथा मरुतों जैसे युद्धप्रिय देवताओं के मार्गदर्शन में कृष्णवर्णीय आदिम जातियों से और परवर्ती आर्य उपनिवेशवादियों के आक्रमणों से अपने नए आवास स्थलों की रक्षा कर रहे हैं। किन्तु युद्ध का वह काल जल्दी ही खत्म हो गया और जब लोगों की एक बड़ी आबादी अपने घरों में बस गई तो जिसे हम जाति अर्थात छोटा आभिजात्य वर्ग कहते हैं उसका सैनिक और राजनीतिक पदों पर एकाधिकार हो गया और लोगों की अधिसंख्य आबादी अपने गाँवों के सँकरी परिधि के भीतर अपने दिन बिताकर सन्तुष्ट थी। यह अधिसंख्य आबादी बाहरी दुनिया से बहुत कम सरोकार रखती थी और बिना किसी विशेष परिश्रम से प्रकृति से जो उन्हें प्राप्त होता था उनसे यह सन्तुष्ट रहती थी।
Friedrich Max Müller (6 December 1823 – 28 October 1900), more commonly known as Max Müller (or Mueller), was a German philologist and Orientalist, who was a major pioneer of the discipline of comparative religion.
Biography information from Wikiquote
Add semantic quote search to your AI assistant via MCP. One command setup.
Related quotes. More quotes will automatically load as you scroll down, or you can use the load more buttons.
जीवन के अत्यन्त गम्भीर क्षण होते हैं। इस क्षण में मानवता के पुराने आसान सवाल हमारे पास अपनी पूरी गहराई के साथ लौटते हैं, और हम खुद से पूछते हैं कि हम क्या हैं? पृथ्वी में यह जीवन क्यों बना है? क्या हमें यहाँ कोई विश्राम नहीं करना है और सदैव परिश्रम करते रहना है और अपने पड़ोसियों के सुख के अवशेषों पर अपने खुद के सुख का निर्माण करते रहना है? और जब हमने पृथ्वी पर अपना घर बना लिया है, जो भाप, गैस और बिजली से जितना सुविधाजनक बना सकते थे, बना लिया है तब भी हम क्या उस हिन्दू से ज्यादा सुखी हैं जो अपने आदिम घर में रहता है?